तिलौना विद्यालय में बच्चों ने जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

विरोध . मध्याह्न भोजन नहीं देने का है आरोप आक्रोशित बच्चों ने किया सड़क जाम डीएसइ से की शिकायत देवीपुर : प्रखंड अंतर्गत तिलौना विद्यालय में बच्चों ने मध्याह्न भोजन नहीं देने के आरोप में सड़क जाम किया. इस बाबत भाजपा प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार को जानकारी दी गई. उनकी सलाह पर बच्चों […]

विज्ञापन

विरोध . मध्याह्न भोजन नहीं देने का है आरोप

आक्रोशित बच्चों ने किया सड़क जाम
डीएसइ से की शिकायत
देवीपुर : प्रखंड अंतर्गत तिलौना विद्यालय में बच्चों ने मध्याह्न भोजन नहीं देने के आरोप में सड़क जाम किया. इस बाबत भाजपा प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुमार को जानकारी दी गई. उनकी सलाह पर बच्चों ने सड़क जाम हटा लिया एवं विरोध में स्कूल में ताला जड़ दिया. घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक छोटू बिजय सिंह को दी गई. तत्काल जिला शिक्षा अधीक्षक ने विद्यालय पहुंच कर पहले विद्यालय का ताला खुलवाया. उसके बाद बच्चों व अभिभावकों से बार–बारी से बात की. बच्चों ने अंडा नहीं देने की बात कही. वहीं अंडे की जगह फल भी मात्रा के अनुसार नहीं देने की बात बताई.
बच्चों ने यह भी बताया कि अंगूर मात्र दो से पांच ही देते हैं. वहीं अभिभावकों ने भी मध्याह्न भोजन में अनियमितता की बात बतायी. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों एवं सीआरपी का मानदेय अगले आदेश तक रोकने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन का दायित्व अध्यक्ष और संयोजिका का होता है. शिक्षक इसका देखरेख करता है. इसलिए अगर अध्यक्ष और संजोजिका में सुधार नहीं होगा तो उसे बदल दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि कानून अपने हाथ में न लें. वहीं गुरु-शिष्य का सदाचार का पालन करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola