रसोइया संयोजिका संघ ने दिया धरना, पेंशन व इपीएफ का मिले लाभ

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: अनुमंडल कार्यालय समक्ष गुरुवार को ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के तत्वावधान में रसोइया व संयोजिका ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सबेरा बीबी ने किया. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश महामंत्री मकरू महतो, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राय मौजू थे. श्री महतो ने कहा कि […]

विज्ञापन
मधुपुर: अनुमंडल कार्यालय समक्ष गुरुवार को ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के तत्वावधान में रसोइया व संयोजिका ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सबेरा बीबी ने किया. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश महामंत्री मकरू महतो, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राय मौजू थे.

श्री महतो ने कहा कि रसोइया संयोजिका को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, स्वास्थ्य दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा है. विद्यालयों में उपस्थिति पंजी की व्यवस्था करने, सभी रसोइया संयोजिका को प्रत्येक वर्ष दो सेट यूनिफाॅर्म समेत 60 वर्ष के उपरांत पेंशन सुविधा लागू करने, इपीएफ का लाभ देने आदि की मांग शामिल है.

घटना के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को मांगों के समर्थन में पत्र सौंपा गया. मौके पर प्रदीप मंडल, रमेश कुमार चौबे, जियानंद यादव, सबेरा बीबी, सरिता मरांडी, पोलिना किस्कू, जयंती देवी, निर्मला देवी, सफिया देवी, प्रभा देवी, शांति देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola