संज्ञेय व असंज्ञेय मामले में किशोर पर प्राथमिकी नहीं करने का है प्रावधान
देवघर : चेतना विकास व प्लान इंडिया संस्था की ओर से स्थानीय होटल के सभागार में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें बाल समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला स्तरीय बाल संरक्षण इकाई डालसा व बाल संरक्षण पर कार्य कर रहे एनजीअो भी शामिल हुए. कार्यशाला के मुख्य प्रवक्ता पीयूष सेनगुप्ता ने […]
आरोपित किशोर को न रस्सा अौर न हथकड़ी लगायी जायेगी. इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चे को फांसी या उम्रकैद की सजा नहीं होगी. इन सबके अलावा जेजे बोर्ड समय-समय पर बच्चों के हित में बाल सुधार गृह व जेल का भ्रमण करेगी. वहीं चेतना विकास के सचिव कुमार रंजन ने बाल संरक्षण के मुद्दों पर विशेष बातें रखी.
सीसीआर डीएसपी सह विशेष किशोर पुलिस पदाधिकारी रविकांत भूषण ने देवघर जिला में बाल संरक्षण की वस्तु स्थिति से लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन ललित कुमार, जेजे बोर्ड के कविता झा, एसके उपाध्याय, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि, जीआरपी, आरपीएफ के प्रतिनिधि सभी बाल मैत्री थाना के बाल कल्याण पदाधिकारी शामिल हुये. कार्यक्रम का संचालन अजय पाठक ने किया. जबकि कार्यशाला में चेतना विकास के तुहीन पाल, पूनम कुमारी, सुमित कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










