नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 600 से अधिक मेधावी छात्रों को मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

देवघर के नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में सम्मानित बच्चे. फोटो: प्रभात खबर

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: देवघर के नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 600 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एसपी, एसडीएम, मेयर और डिप्टी मेयर ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल और संजीव मिश्रा की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को देवघर के नंदन पहाड़ शिल्पग्राम में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देवघर सहित संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समारोह में मैट्रिक, इंटरमीडिएट तथा जैक बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, एसडीएम रवि कुमार, मेयर रवि कुमार तथा डिप्टी मेयर टीप चटर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया. अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है. मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई. छोटे बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारंभ दिया. इसके बाद डॉल्फिन डांस ग्रुप के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आकर्षक रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किया. बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया.

इसे भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल पाकर खिले चेहरे

प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान अतिथियों ने एक-एक कर सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था. अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रभात खबर के इस आयोजन को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सराहनीय पहल बताया. कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola