धनबाद में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी स्टूडेंट्स हुए सम्मानित

Prabhat Khabar Pratibha Samman: धनबाद के न्यू टाउन हॉल में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से शोभित रंजन और प्रतीक पोपट की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रभात खबर द्वारा गुरुवार को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भव्य प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समारोह के मुख्य अतिथि राम कुमार सिंह, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रभात कुमार और सरिता सिन्हा समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे. अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. समारोह के दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.  

सीबीएसई, सीआईएससीई और जैक बोर्ड के मेधावियों को मिला सम्मान

समारोह में सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. वहीं झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान दिया गया. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला.

सुबह से चला पंजीकरण, बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

कार्यक्रम को लेकर सुबह 8 बजे से ही न्यू टाउन हॉल परिसर में विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू हो गया था. छात्र-छात्राएं अपने अंकपत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे. ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया. मुख्य समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ.

शिक्षा और करियर को लेकर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्प और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. वक्ताओं ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

विभिन्न संस्थानों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

प्रतिभा सम्मान 2026 के आयोजन में मानव रचना संस्था और गोल एजुकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड प्रमुख सहयोगी रहे. इसके अलावा शारदा यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची, ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जेआईएस ग्रुप, केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों ने सहयोग प्रदान किया. आयोजकों ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >