सदर अस्पताल में इंसेफलाइटिस के मरीजों की तादाद बढ़ी

Published at :05 Nov 2013 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इंसेफलाइटिस के मरीजों की तादाद बढ़ी

देवघर: सदर अस्पताल में इंसेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वार) के मरीजों की तादाद बढ़ रही है. सोमवार को भी बांका जिला की इंसेफलाइटिस पीड़ित एक महिला को सदर अस्पताल में भरती किया गया. पिछले तीन दिनों में सात मरीज को अस्पताल में भरती किया गया है. इस संबंध में प्रभारी डीएस डा अवधेश सिंह ने बताया कि […]

विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल में इंसेफलाइटिस (मस्तिष्क ज्वार) के मरीजों की तादाद बढ़ रही है. सोमवार को भी बांका जिला की इंसेफलाइटिस पीड़ित एक महिला को सदर अस्पताल में भरती किया गया. पिछले तीन दिनों में सात मरीज को अस्पताल में भरती किया गया है. इस संबंध में प्रभारी डीएस डा अवधेश सिंह ने बताया कि मस्तिष्क ज्वार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

इससे पहले रविवार को भी सिमुरतल्ला के दो मरीज को अस्पताल लाया गया है, जिसमें से एक बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी और दूसरे के स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भरती किया गया, जिसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है.

सीमावर्ती क्षेत्र के मरीज ज्यादा : सदर अस्पताल में भरती मरीजों की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर मरीज सीमावर्ती क्षेत्र के हैं. इसमें बांका, इनारावरन, सिमुरतल्ला, लाहाबन, गिद्धौर, जसीडीह सहित देवघर शहरी क्षेत्र शामिल है.

प्राइवेट क्लिनिक इलाज के बाद भेज रहे अस्पताल
रविवार को इंसेफलाइटिस से पीड़ित दो मरीज को सदर अस्पताल भेज दिया गया. बताया गया कि दोनों मरीज शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक में अपने बच्चे का इलाज करा रहे थे. दोनों मरीज की स्थिति बिगड़ते देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टर ने एक मरीज को देख कर मृत बताया. वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि मरीजों के पैसे का दोहन करने के बाद उन्हें नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल भेज दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola