टेंपो सवार एक व्यक्ति से 60,000 रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 7:12 PM
अंधरीगादर चेक पोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक टेंपो सवार व्यक्ति से 60,000 रुपये बरामद किये.
प्रतिनिधि, जसीडीह आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अंधरीगादर चेक पोस्ट पर सोमवार को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक टेंपो सवार व्यक्ति से 60,000 रुपये बरामद किये. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर जब्त राशि को दंडाधिकारी और पुलिस ने जसीडीह थाने को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक चुनाव के मद्देनजर अंघरीगादर चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान दंडाधिकारी अवधेश कुमार, एएसआई मुकेश कुमार मिश्रा और पुलिस बल ने वाहनों की जांच की. इसी क्रम में, एक टेंपो को चकाई की ओर से जसीडीह की ओर आते हुए देखा गया, जिसे रोककर उसमें सवार व्यक्ति की तलाशी ली गयी. तलाशी में बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के फुलारी गांव निवासी विकास सिंह के पास से उक्त राशि बरामद हुई. व्यक्ति ने बताया कि वह किसी कार्य के लिए पैसे लेकर देवघर जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










