राष्ट्रीय सेमिनार के लिए पांच छात्रों का चयन

Published at :03 Nov 2013 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेमिनार के लिए पांच छात्रों का चयन

देवघर: बोकारो में आयोजित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं बाल अधिकार कांग्रेस सेमिनार में देवघर जिला के पांच छात्रों का चयन राष्ट्रीय सेमिनार के लिए हुआ है. बाल अधिकार कांग्रेस के लिए गौरव कुमार पलिवार एवं बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के शिवम कृष्णा व शिवांगी सतनालीवाला, आरके मिशन विद्यापीठ देवघर […]

विज्ञापन

देवघर: बोकारो में आयोजित राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं बाल अधिकार कांग्रेस सेमिनार में देवघर जिला के पांच छात्रों का चयन राष्ट्रीय सेमिनार के लिए हुआ है.

बाल अधिकार कांग्रेस के लिए गौरव कुमार पलिवार एवं बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के शिवम कृष्णा व शिवांगी सतनालीवाला, आरके मिशन विद्यापीठ देवघर के नीलांजन घोष एवं जसीडीह की मोहिनी कुमारी का चयन हुआ है. राज्यस्तरीय सेमिनार में चयनित होने के बाद सभी 16 सदस्य बोकारो से देवघर लौट आये हैं. राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक भोपाल में होना निश्चित है.

इससे पहले सभी चयनित छात्र रांची में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में शामिल होंगे. साइंस फॉर सोसाइटी एवं विज्ञान जागरण समिति का यह अनोखा प्रयास है. देवघर जिले से कुलदीप महतो, देवेंद्र चरण द्वारी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की शिक्षिका एवं निर्णायक मंडल के सदस्य गोरे लाल मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं. हाइस्कूल जसीडीह के पूर्व प्राध्यापक गोरे लाल मिश्र एवं सेडो विज्ञान क्लब, ग्रीन रूम, इको क्लब के सदस्यों ने छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola