रिमांड होम में लगेगा हेल्थ कैंप : सीएस

देवघर: दीपावली के बाद रिमांड होम में रह रही लड़कियों की स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाया जायेगा. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि एक लड़की की मौत के बाद तीन लड़कियों के एनेमिक की रिपोर्ट के साथ-साथ कुपोषण की बात सामने आयी है. ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने […]
देवघर: दीपावली के बाद रिमांड होम में रह रही लड़कियों की स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगाया जायेगा. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि एक लड़की की मौत के बाद तीन लड़कियों के एनेमिक की रिपोर्ट के साथ-साथ कुपोषण की बात सामने आयी है.
ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं निर्णय लिया है कि रिमांड होम की सभी लड़कियों की स्वास्थ्य जांच होगी.
इसके लिए दीपावली के बाद एक टीम बनायी जायेगी. जांच के बाद जिन लड़कियों की स्वास्थ्य में गिरावट आने की रिपोर्ट आयेगी. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने की सलाह दी जायेगी. वहीं इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










