सीओ को दिया 24 घंटे में दुकान हटवाने का निर्देश

देवघर: एसडीओ जय ज्योति सामंता ने सीओ डीके सिंह को 24 घंटे के अंदर अभिलेखागार के समीप लगे दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है. जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेजों की चोरी मामले में सीबीआइ, धनबाद की टीम पिछले पांच दिनों से अभिलेखागार की जांच कर रही थी. इस क्रम में संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों […]
देवघर: एसडीओ जय ज्योति सामंता ने सीओ डीके सिंह को 24 घंटे के अंदर अभिलेखागार के समीप लगे दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है. जमीन घोटाले से संबंधित दस्तावेजों की चोरी मामले में सीबीआइ, धनबाद की टीम पिछले पांच दिनों से अभिलेखागार की जांच कर रही थी.
इस क्रम में संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारियों से पूछताछ किये जाने के बाद अभिलेखागार से सटे कार्यालयों व कोर्ट परिसर का जायजा लिया था. इसी क्रम में अभिलेखागार के भवन से सटे दुकानों को देखने के बाद आपत्ति जाहिर की थी.
सीबीआइ अधिकारियों ने अपनी इस आपत्ति से एसडीओ को अवगत करा दिया था. इसी मामले में सीओ को पत्र लिख कर कार्यालय से कोर्ट परिसर के दुकानों को हटाने का निर्देश दिया है. मगर 24 घंटे के अंदर यह मुमकिन नहीं लगता. दरअसल शुक्रवार को धनतेरस, शनिवार व रविवार को दीपावली का सरकारी अवकाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










