कर्मियों के सहयोग से खोला गया अजय बराज का गेट : जेइ

Published at :02 Nov 2013 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों के सहयोग से खोला गया अजय बराज का गेट : जेइ

देवघर: 13 अक्तूबर को आयी फैलिन के दौरान अजय बराज सिकटिया का गेट दैनिक कर्मियों के सहयोग से खोला गया था. अजय बराज सिकटिया के कनीय अभियंता रामानंद ओझा के अनुसार 13 अक्तूबर की रात 11 बजे तक बराज का पानी काफी कम था तथा बराज के चार गेट खोल रखे थे. लेकिन भारी बारिश […]

विज्ञापन

देवघर: 13 अक्तूबर को आयी फैलिन के दौरान अजय बराज सिकटिया का गेट दैनिक कर्मियों के सहयोग से खोला गया था. अजय बराज सिकटिया के कनीय अभियंता रामानंद ओझा के अनुसार 13 अक्तूबर की रात 11 बजे तक बराज का पानी काफी कम था तथा बराज के चार गेट खोल रखे थे.

लेकिन भारी बारिश के बीच रात के दो बजे हमलोगों ने अन्य गेट खोलने का निर्णय लिया, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे. उन्होंने कहा कि वे स्वयं पांच दैनिक कर्मियों के साथ जेनरेटर की सहायता से बराज के सभी गेटों को खुलावाया. इसमें ग्रामीणों से सहयोग नहीं ली गयी थी. इस दौरान कनीय अभियंता अपने कार्यपालक व सहायक अभियंता से लगातार संपर्क में थे.

कनीय अभियंता श्री ओझा ने कहा कि गेट खोलने के क्रम में उनके साथ दैनिक कर्मी अजय कुमार सिंह, बच्चू कुमार, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, प्रभाकर सिंह व फाल्गुनी सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola