प्रयाग हाजरा को पुलिस ने लिया रिमांड पर

Published at :02 Nov 2013 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रयाग हाजरा को पुलिस ने लिया रिमांड पर

देवघर: कचहरी परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास करते रंगेहाथ गिरफ्तार प्रयाग हाजरा को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस सघन पूछताछ करेगी. साथ ही आरोपित द्वारा बताये गये आवासीय पते का भी सत्यापन कर सकती है. अधिवक्ता रामानुज मिश्र की बाइक चोरी के प्रयास में स्थानीय लोगों […]

विज्ञापन

देवघर: कचहरी परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास करते रंगेहाथ गिरफ्तार प्रयाग हाजरा को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है. इस दौरान पुलिस सघन पूछताछ करेगी.

साथ ही आरोपित द्वारा बताये गये आवासीय पते का भी सत्यापन कर सकती है. अधिवक्ता रामानुज मिश्र की बाइक चोरी के प्रयास में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर नगर पुलिस के हवाले किया था.

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था. आइओ ने कोर्ट में रिमांड पर लेने का आवेदन दिया जिसे सीजेएम ने स्वीकृति दे दी. साथ ही पूछताछ के बाद मेडिकल टेस्ट कराने व कोर्ट में प्रस्तुत करने के पश्चात कारा भेजने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola