ग्राहकों को बताये निवेश के नये तरीके

Published at :26 Oct 2013 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों को बताये निवेश के नये तरीके

देवघर: शहर के रिलेक्स होटल के सभागार में एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय (आरबीओ) की ओर से ग्राहक निवेश मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वर्तमान समय में उचित निवेश के नये-नये तरीकों को बताया गया. एसबीआइ के सहयोगी एसबीआइ लाइफ व एसबीआइ म्यूचुअल फंड ने अपने प्रोडक्टों व […]

विज्ञापन

देवघर: शहर के रिलेक्स होटल के सभागार में एसबीआइ के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय (आरबीओ) की ओर से ग्राहक निवेश मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को वर्तमान समय में उचित निवेश के नये-नये तरीकों को बताया गया. एसबीआइ के सहयोगी एसबीआइ लाइफ व एसबीआइ म्यूचुअल फंड ने अपने प्रोडक्टों व उनके फायदे के विषय में विस्तृत जानकारी दी.

इस अवसर पर देवघर एसबीआइ के सभी शाखाओं के गण्यमान्य ग्राहक- सोनू सिंह, जय प्रकाश चौधरी, डॉ पीएन झा सहित उपस्थित होकर चर्चा से अवगत हो सके.

समारोह की अध्यक्षता एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने किया. उनके अलावा आरबीओ के चीफ मैनेजर एमएम बरियार, चीफ मैनेजर, देवघर शाखा राजेश केसरी, बाजार शाखा के प्रबंधक विजेंद्र कुमार, आरबीओ के पदाधिकारी वीबी श्रीवास्तव, सुमन कुमार एसबीआइ म्यूचुअल फंड के प्रतीक कुमार व बसंत कुमार तथा एसबीआइ लाइफ से संजीत रंजन व शशि कुमार आदि शामिल थे. मंच का संचालन बाजार शाखा के विजेंद्र कुमार कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola