शिक्षक व कर्मचारियों को मिलेगा 10% डीए

दुमका: सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए कुल 492 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया. कुलपति प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस वित्त समिति में पारित किये गये इस बजट में गैर योजना मद में 145 करोड़ रुपये का तथा […]
दुमका: सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए कुल 492 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया गया. कुलपति प्रो डॉ रामयतन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस वित्त समिति में पारित किये गये इस बजट में गैर योजना मद में 145 करोड़ रुपये का तथा योजना मद में शेष 237 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
बैठक में शिक्षक-कर्मचारियों को 10 प्रतिशत डीए का भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया. डीए का यह भुगतान जुलाई 2013 से किया जायेगा. लंबे समय से शिक्षकों-कर्मचारियों द्वारा इस मांग को उठाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










