जौनपुर में बनी थी योजना

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के चर्चित चंचल कोठारी अपहरण कांड के आरोपित सिकंदर मियां उर्फ अंसारी की रिमांड अवधि गुरुवार को पूरी हो गयी. रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने आरोपित ने कई खुलासे किये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिकंदर ने बताया है कि अपहरण कांड में शामिल नयन सिंह से […]
देवघर: नगर थाना क्षेत्र के चर्चित चंचल कोठारी अपहरण कांड के आरोपित सिकंदर मियां उर्फ अंसारी की रिमांड अवधि गुरुवार को पूरी हो गयी. रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने आरोपित ने कई खुलासे किये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिकंदर ने बताया है कि अपहरण कांड में शामिल नयन सिंह से उसकी मुलाकात यूपी के जौनपुर में हुई थी.
वहीं जब दोस्ती का रिश्ता गहरा हुआ, तो बातचीत में चर्चा चली कि ऐसी प्राइवेट नौकरी से कुछ नहीं हो सकता. कुछ बड़ा काम करना चाहिए. उसी समय अपहरण की योजना बनी थी, जिसमें नयन को बताया था कि एक सेठ है. उसे उठाने पर पांच करोड़ मिल सकता है. इसके बाद नयन को साथ में यहां लाया था. साइट भी दिखाया था.
घटना के दिन खुद के रहने की बात पूछताछ में पुलिस को बताया. बताते चलें कि पुलिस ने पूछताछ के लिए सिकंदर को दो दिनों की रिमांड पर लाया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुन: पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










