बाबा मंदिर में दीपावली की तैयारी शुरू

Published at :25 Oct 2013 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा मंदिर में दीपावली की तैयारी शुरू

देवघर: बाबा मंदिर इस्टेट की ओर से दीवाली की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिर में दो नवंबर शाम सात बजे अमावस्या तिथि पड़ने के बाद से ही मां काली की पूजा शुरू हो जायेगी. इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. मूर्तिकार सुनील झा मंगलवार से प्रतिमा बनाने का काम […]

विज्ञापन

देवघर: बाबा मंदिर इस्टेट की ओर से दीवाली की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिर में दो नवंबर शाम सात बजे अमावस्या तिथि पड़ने के बाद से ही मां काली की पूजा शुरू हो जायेगी.

इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. मूर्तिकार सुनील झा मंगलवार से प्रतिमा बनाने का काम शुरू करेंगे. वहीं शहर में तीन नवंबर को दीवाली मनायी जायेगी. देवनगरी में एक नवंबर को पारंपरिक तरीके से सभी घरों के सामने यम का दीप जलाया जायेगा. इस दिन परंपरा के अनुसार, बच्चे लाठी पटक-पटक कर ‘इम जाम जम राजा’ का उद्घोष करेंगे. वहीं शाम पांच बजे से सभी प्रमुख चौराहों के अलावा बाबा मंदिर के सिंह द्वार पर पितृहीन लोग अपने घरों से सोनलाठी जलाकर लायेंगे. इस संबंध में इस्टेट पुरोहित पंडित माया शंकर शास्त्री ने बताया कि सोनलाठी जलाने का मुख्य उद्देश्य अपने पूर्वजों को प्रकाश दिखाना है.

धनतेरस एक नवंबर को
एक नवंबर को धनतेरस है. इस दिन धातु से बने बरतन की खरीदारी अति शुभ माना गया है. मंदिर इस्टेट पुरोहित सह ज्योतिष पं शास्त्री ने बताया भगवान धनवंतरी को देवताओं का डॉक्टर माना गया है. इस दिन धातु के बरतन खरीदने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola