देवघर नगर निगम का होगा अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन

Published at :24 Oct 2013 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर नगर निगम का होगा अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन

देवघर: देवघर नगर निगम का नया कार्यालय जी-5 भवन पांच करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. मेयर व डिप्टी मेयर के लिए सुसज्जित चेंबर के अलावा पार्षदों के लिए नया मीटिंग हॉल एवं आगंतुकों के लिए वेटिंग हॉल की व्यवस्था होगी. नये भवन निर्माण प्रक्रिया के पहले चरण […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर नगर निगम का नया कार्यालय जी-5 भवन पांच करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. मेयर व डिप्टी मेयर के लिए सुसज्जित चेंबर के अलावा पार्षदों के लिए नया मीटिंग हॉल एवं आगंतुकों के लिए वेटिंग हॉल की व्यवस्था होगी.

नये भवन निर्माण प्रक्रिया के पहले चरण में बुधवार को निगम आयुक्त अलोइस लकड़ा ने अभियंताओं के साथ बैठक कर डीपीआर बनाने का फैसला लिया.

रांची की कंपनी बीआर कंसल्टेंट को डीपीआर बनाने की जवाबदेही सौंपी गयी है. डीपीआर तैयार होने के बाद विभाग को स्वीकृति एवं आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार नये नगर निगम भवन परिसर में पार्किग की भी सुविधा होगी. बैठक में निगम आयुक्त सहित अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, पार्षद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola