गिरिडीह एरिया बोर्ड के अधीन काम करेगा देवघर-गोड्डा डिवीजन

Published at :23 Oct 2013 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह एरिया बोर्ड के अधीन काम करेगा देवघर-गोड्डा डिवीजन

देवघर: एक नवंबर से इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड गिरिडीह के अधीन देवघर व गोड्डा डिवीजन काम करेगा. बोर्ड के निर्णय के बाद सचिव पीआरके सिन्हा ने यह अधिसूचना जारी की है. झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के नये फरमान के बाद पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ जायेगी. वर्तमान में देवघर व […]

विज्ञापन

देवघर: एक नवंबर से इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड गिरिडीह के अधीन देवघर व गोड्डा डिवीजन काम करेगा. बोर्ड के निर्णय के बाद सचिव पीआरके सिन्हा ने यह अधिसूचना जारी की है.

झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड के नये फरमान के बाद पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की मुश्किलें काफी बढ़ जायेगी. वर्तमान में देवघर व गोड्डा डिवीजन का कामकाज इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड दुमका के अधीन हो रहा है. एक नवंबर से इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड दुमका के अधीन दुमका व साहिबगंज डिवीजन काम करेगा.

नये इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड गिरिडीह में महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता व उप महाप्रबंधक सह विद्युत अधीक्षण अभियंता कामकाज देखेंगे. विभागीय जानकारों की मानें, तो दुमका के बजाय एरिया बोर्ड गिरिडीह कार्यालय देवघर व गोड्डा के लोगों के लिए हितकर नहीं होगा. सबसे अधिक परेशानी गोड्डा डिवीजन के लोगों को होगी.

व्यावहारिक परेशानी :

– लंबित शिकायत के लिए उपभोक्ताओं को गिरिडीह का लगाना होगा चक्कर

– महाप्रबंधक से मिल कर शिकायत करना होगा मुश्किल

– गिरिडीह जाने-आने के लिए सहज उपलब्ध नहीं होगा ट्रेन व बसें

– बिजली अदालत में उपभोक्ताओं को फरियाद में होगी परेशानी

– आवागमन सुगम नहीं होने की वजह से पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को एरिया बोर्ड पहुंचना होगा मुश्किल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola