किसानों को हक नहीं मिला तो आंदोलन : भाजपा

Published at :13 Sep 2013 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को हक नहीं मिला तो आंदोलन : भाजपा

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कृषि प्रधान राज्य में झारखंड सरकार देवघर के किसानों को कृषि बीमा में कम राशि का भुगतान कर रही है जिससे यहां के किसान मर्माहत हैं. राज्य सरकार किसानों […]

विज्ञापन

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कृषि प्रधान राज्य में झारखंड सरकार देवघर के किसानों को कृषि बीमा में कम राशि का भुगतान कर रही है जिससे यहां के किसान मर्माहत हैं. राज्य सरकार किसानों का उपहास कर रही है.

लगातार तीन वर्षो से फसल मारी जा रही है, बीमा करने वाले बीमा होने लायक लगी फसल, जो मर रही है, देखकर ही बीमा करते हैं. फिर 205 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा किसानों के साथ अन्याय है.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक तीन प्रखंड में ही बीमा राशि आयी है. झारखंड सरकार के किसान विरोधी होने के कारण कोई भी किसान बीमा राशि का मुआवजा लेने के लिए तैयार नहीं है. जब तक उसका वाजिब मुआवजा नहीं मिल जाता है. दस प्रखंड मुआवजा से वंचित है. सरकार ने बीमा राशि की बढ़ोतरी नहीं की, मुआवजे का भुगतान सभी प्रखंडों में नहीं किया तो देवघर जिला भाजपा किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी. और जबरदस्त आंदोलन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola