4.80 करोड़ की लागत से स्वीकृत चेकडैम व बांध जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

Published by :BALRAM
Published at :04 May 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
4.80 करोड़ की लागत से स्वीकृत चेकडैम व बांध जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

मंत्री हफीजुल हसन ने सिंचाई योजनाओं की दी सौगात, रखी आधारशिला

विज्ञापन

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने सोमवार को पथलचपटी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग (लघु सिंचाई) की ओर से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने 4 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 7 चेक डैम निर्माण एवं बांध जीर्णोद्धार कार्यों की शुरुआत की. इनमें देवघर प्रखंड के टेहुनियां मध्यम सिंचाई योजना और गौरीपुर बांध का जीर्णोद्धार शामिल है. वहीं मधुपुर प्रखंड में लक्खीबाजार स्थित मक बांध और कुर्मीडीह मध्यम सिंचाई योजना का कार्य भी किया जाएगा. इसके अलावा करौं प्रखंड में सिरसा नवाबांध मध्यम सिंचाई योजना, कुचलापहाड़ी जोरिया पर चेक डैम निर्माण तथा कोल्हडीह जोरिया पर भी चेक डैम का निर्माण प्रस्तावित है. मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 56 योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 46 पर कार्य जारी है, जबकि सात योजनाओं का शिलान्यास किया गया है और कुछ योजनाएं अभी स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को समृद्ध बनाना है, क्योंकि यह इलाका कृषि प्रधान है. बरसात के मौसम में यदि 10-20 दिन बारिश न हो तो फसलें बुरी तरह प्रभावित हो जाती हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए लघु सिंचाई विभाग द्वारा योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. मंत्री ने आगे बताया कि आने वाले समय में और भी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं लाई जाएंगी, जिनमें सिकटिया फेज-2 और कृष्णा डैम शामिल हैं, जिससे मधुपुर और करौं प्रखंडों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं बुढ़ैई जलाशय योजना से मारगोमुंडा सहित अन्य क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कई सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रत्येक मंत्री और विधायक को 15 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा 15 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया निर्माण की योजना दी गयी है. मौके पर रत्न कुमार, धर्मवीर कुमार, सहायक अभियंता गौरव कुमार, कनीय अभियंता चंदन कुमार गुप्ता, अभिनाश शर्मा, मनीष कुमार राय, जिला परिषद सदस्य फारूक अंसारी, अबू तालिब अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, जयप्रकाश मंडल, गुलाम अशरफ, अमित कुमार चंद्रवंशी, सिकटिया पंचायत की मुखिया मरियम टुडू, सरफराज अहमद, परवेज आलम, शहनवाज, मुर्शीद अंसारी आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : मंत्री ने 4.80 करोड़ की लागत से स्वीकृत परियोजनाओं का किया शिलान्यास मंत्री हफीजुल हसन ने सिंचाई योजनाओं की दी सौगात, रखी आधारशिला

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola