देवीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

देवीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां व झालमुड़ी खिलाकर शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन

देवीपुर. देवीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को असम व पश्चिम बंगला विधानसभा चुनाव में देवीपुर चौक पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. इस अवसर पर देवीपुर मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां एवं झालमुड़ी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये, जिससे पूरा देवीपुर बाजार गूंज उठा. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे संगठन की उपलब्धियों और जनसमर्थन से उत्साहित हैं तथा इसे विकास और सुशासन के प्रति लोगों के विश्वास के रूप में देखते हैं. मौके पर बबलू सिंह, सत्यवान कुमार, मनीष कुमार, विकास वर्मा, राजेश मंडल, विश्वजीत वर्णवाल, चंद्रमोहन कुमार, पप्पू रमानी, सदानंद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola