गर्मियों की छुट्टियों में पैरेंट्स की ये 5 गलतियां बच्चों पर पड़ सकती हैं भारी, बिगड़ सकती हैं उनकी सेहत और आदतें

गर्मियों की छुट्टियों में पैरेंट्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image
Parenting Tips: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए जितनी मजेदार होती हैं, उतनी ही जिम्मेदारी पैरेंट्स के लिए भी लेकर आती हैं. अगर थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए, तो यही समय बच्चों के लिए सीखने, सुधारने और खुश रहने का सबसे अच्छा मौका बन सकता है. जानिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है.
Parenting Tips: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों का फेवरेट समय होता है. बच्चे इसका इंतजार महीनों पहले से करना शुरू कर देते हैं. उनके लिए ये छुट्टियां इसलिए भी मजेदार होती हैं क्योंकि इस समय न तो उन्हें स्कूल जाना पड़ता है और न ही कोई टाइम टेबल फॉलो करना पड़ता है. छुट्टियों के दौरान उन्हें रेगुलर पढ़ाई से भी काफी राहत मिल जाती है और साथ ही पूरे-पूरे दिन अपने दोस्तों के साथ खेलने-कूदने का भी मौका मिल जाता है. बच्चे तो इन छुट्टियों में जो करते हैं सो करते हैं, लेकिन छुट्टियों के दौरान पैरेंट्स को भी कुछ बातों का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. अक्सर माता-पिता कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर बच्चों की आदतों के साथ ही उनकी सेहत पर भी पड़ता है. आज की यह आर्टिकल हर इस पैरेंट के लिए है जो चाहते हैं कि उनके बच्चे की ये छुट्टियां मजे से बीते और वे कुछ नया भी सीख लें. तो चलिए जानते है आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए
पूरी छुट्टियां मोबाइल और टीवी में बिताने देना
अक्सर पैरेंट्स यह गलती कर देते हैं कि बच्चे को बिजी रखने के लिए वे उन्हें टीवी या फिर मोबाइल के सामने बैठा देते हैं. देखते ही देखते पैरेंट्स की यह गलती बच्चों की आदत बन जाती है. इस वजह से बच्चे बाहर जाकर खेलना और कुछ नया सीखने में दिलचस्पी रखना बंद कर देते हैं. बच्चों की यह आदत उनकी आंखों, दिमाग और व्यवहार पर काफी बुरा असर डाल सकती है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप उसके स्क्रीन टाइम को लिमिट करें और इनकी जगह पर उन्हें बाहर जाकर खेलने के लिए मोटिवेट करें.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बुरी संगति और गलत दोस्तों से बचाना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये 5 आसान आदतें
बच्चों की डेली रूटीन पूरी तरह बिगड़ने देना
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे रात को देर तक जागते हैं और सुबह देर से सोकर भी उठते हैं. यह एक कॉमन आदत है, लेकिन अगर यह रोज की आदत बन जाए तो बच्चे की रूटीन पूरी तरह से बिगड़ जाती है. यह छोटी सी आदत बच्चे के पढ़ाई और सेहत दोनों को ही बर्बाद कर सकती हैं. एक पैरेंट होने के नाते आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बच्चे को उसके डेली रूटीन की जरूर फॉलो कराएं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे में कभी भी डिसिप्लिन की कमी नहीं होगी.
पढ़ाई से पूरी तरह दूरी बना लेना
कुछ पैरेंट्स यह गलती भी कर देते हैं कि वे छुट्टियों में अपने बच्चे को पढ़ाई करने के लिए बिलकुल भी नहीं कहते हैं. किसी भी पैरेंट के लिए यह उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का मन पढ़ाई से पूरी तरह से हट जाता है और पढ़ने की उसकी इच्छा भी खत्म हो जाती है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बच्चे को हर दिन थोड़ा बहुत पढ़ने के लिए मोटिवेट करते रहें. इसके अलावा आप उन्हें कोई नयी स्किल सीखने के लिए भी मोटिवेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चे की इन 5 आदतों को शरारत या बदतमीजी समझने की न करें गलती? उसके जीनियस होने के हैं संकेत
बच्चों के साथ समय न बिताने की गलती
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अपने पैरेंट्स के साथ भी ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. यह एक ऐसी जरूरत है जिसे अक्सर पैरेंट्स नजरअंदाज करते रहते हैं. कामों में फंसे होने की वजह से कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों को सही तरीके से समय नहीं दे पाते हैं जिससे बच्चा अकेलापन महसूस करने लग जाता है. अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप उनके साथ हर दिन थोड़ा समय जरूर बिताएं. अपने बच्चे के साथ खेलें, उनसे बातें करें या फिर उन्हें कहीं घुमाने लेकर जाएं.
डाइट पर ध्यान न देना
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अक्सर बच्चे जंक फूड्स, आइस क्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करना लग जाते हैं. अगर मात्रा-पिता बच्चे की इस आदत पर समय रहते ध्यान नहीं देते हैं, तो बच्चों की सेहत पर इसका काफी बुरा और गहरा असर पड़ सकता है. अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो आपके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप उनकी डाइट में न्यूट्रिशियस चीजों को शामिल करें और उन्हें हर तरह की फ्राइड चीजों से दूर रखना शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: क्या बिना ट्यूशन आपका बच्चा नहीं कर सकता क्लास में टॉप? यह आर्टिकल बदल देगा आपकी सोच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










