ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिया तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश

Published by : BALRAM Updated At : 04 May 2026 9:02 PM

विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने छात्राओं को तनाव मुक्त जीवन जीने की दी जानकारी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कॉलेज रोड स्थित अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय मधुपुर में छात्र-छात्राओं के बीच प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में कॉरपोरेट ऑफिसेज में प्रेरणादाई सत्र आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोलकाता से आये प्रेरक महेश प्रसाद ने छात्राओं को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अच्छे तरीके से मेडिटेशन सिखाया और कई एक्टिविटीज भी कराया. वहीं, केंद्रीय विद्यालय में जमशेदपुर से आयी प्रियंका बहन ने बच्चों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का कैसे सामना करना है. इसके बारे में जानकारी दी. इसके उपरांत झारखंड ग्रामीण बैंक में सकारात्मक विचार को अपने जीवन में कैसे अपनाना है उसे मेडिटेशन और स्पीच के द्वारा पायल बहन ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को बताया. मौके पर मधुपुर की शाखा प्रभारी सरिता बहन, सुमन बहन, अविनाश भाई, अनुराधा बहन आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने छात्राओं को तनाव मुक्त जीवन जीने की दी जानकारी

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola