पालोजोरी सीएचसी में सफाई, जांच और बिजली बैकअप पर दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी सीएचसी में सफाई, जांच और बिजली बैकअप पर दिया निर्देश

बीडीओ ने पालोजोरी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रभारी बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सोमवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन रूम, प्रसव कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एमटीसी और दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न विभागों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान बीडीओ ने प्रसव कक्ष में बिजली बैकअप व्यवस्था को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी से जानकारी ली. उन्होंने इन्वर्टर और जनरेटर कनेक्शन की जांच की और यह भी जाना कि बिजली कटने की स्थिति में प्रसव कक्ष में कितने समय तक बिजली आपूर्ति बनी रहती है. इस पर बताया गया कि बिजली बाधित होने पर इन्वर्टर और जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है. वहीं, बीडीओ ने प्रसव वार्ड, जनरल वार्ड और एमटीसी में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रसव वार्ड के बाहर मरीजों के लिए निर्धारित मेन्यू स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये, ताकि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की जानकारी पहले से मिल सके. इसके अलावा बीडीओ ने लैब टेक्निशियन से सीएचसी में की जाने वाली जांचों की जानकारी ली और जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी, डॉ नित्यानंद चौधरी के अलावे बीडीएम आशुतोष कुमार, एसटीएस गिरिश कुमार, लिपिक सरिता देवी, सुभम कुमार, एमपीडब्लू रोहित कुमार, स्वास्थ्य कर्मी रोशन कुमार, एएनएम मंजू कुमारी, तुलिया कुमारी, निरूलता बेसरा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola