विक्रमशिला सेतु टूटने से बढ़ी परेशानी, अब सरायगढ़ से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें अपडेट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :05 May 2026 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train Route Change

कई ट्रेनों के बदले रूट (सांकेतिक फोटो)

Bihar Special Train: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित होने के बाद रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. 7 मई से सरायगढ़ और देवघर के बीच रोज स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह सहरसा, सुपौल, मुंगेर और भागलपुर होकर चलेगी. इससे उत्तर बिहार और देवघर के बीच सफर आसान होगा.

विज्ञापन

Bihar Special Train: भागलपुर के पास विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने से गंगा के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं. अब यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. 7 मई से 31 मई तक सरायगढ़ और देवघर के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन मुंगेर रेल पुल के रास्ते चलेगी. इससे उत्तर बिहार और भागलपुर-देवघर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

किन-किन स्टेशनों से होकर चलेगी ट्रेन

05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल रोज सुबह 3:05 बजे सरायगढ़ से खुलेगी. यह सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी.

वापसी का पूरा शेड्यूल

05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल देवघर से रोज 11:35 बजे खुलेगी. यह भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर, सबदलपुर, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और सुपौल होते हुए रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सहरसा और सीमांचल के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा

इस नई स्पेशल ट्रेन से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और भागलपुर आने-जाने वाले लोगों की यात्रा आसान होगी.

पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि गया में काम के कारण 11 मई से 15 मई तक पूर्णिया कोर्ट-राजगीर-हटिया कोसी एक्सप्रेस नए रूट से चलेगी. 16 मई से यह ट्रेन फिर पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-पटना रूट से सामान्य रूप से चलेगी.

इसे भी पढ़ें: चंपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार में ली 20 की जान, अलर्ट जारी

विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन