Deoghar News : बाबा मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने किये जलार्पण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 7:01 PM

विज्ञापन

पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान पट बंद होने तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किये.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : पौष मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान पट बंद होने तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किये. शनिवार को अहले सुबह से ही बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की कतार लग गयी थी. सुबह बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांच जल चढ़ाया गया, इसके बाद सरदारी पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गये. पट खुलते ही भक्तों को मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स से प्रवेश कराया गया, जो फुट ओवरब्रिज के रास्ते संस्कार भवन होते हुए बाबा मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश कर बाबा की स्पर्श पूजा अर्चना कर बाबा से मंगलकामना की. साथ ही बाबा मंदिर प्रांगण में अनेक धार्मिक अनुष्ठान किये गये. वहीं शीघ्रदर्शनम के रास्ते 2045 भक्तों ने बाबा की पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola