ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई थी मौत, 34.92 लाख मिला मुआवजा

Published by : FALGUNI MARIK Updated At : 02 May 2025 7:38 PM

विज्ञापन

माेटर एक्सीडेंट क्लेम केस में एडीजे तीन सह क्लेम ट्रिब्यूनल राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत से सुनाये गये फैसले के आलोक में दो दावाकर्ताओं को मुआवजा के तौर पर 34 लाख 92 हजार 554 रुपये का चेक दिया गया.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर : माेटर एक्सीडेंट क्लेम केस में एडीजे तीन सह क्लेम ट्रिब्यूनल राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत से सुनाये गये फैसले के आलोक में दो दावाकर्ताओं को मुआवजा के तौर पर 34 लाख 92 हजार 554 रुपये का चेक दिया गया. यह चेक बीमा कंपनी की ओर से अदालत में दिया गया था, जिसमें दोनों दावाकर्ताओं की सम्मान राशि शामिल है. मालूम हो कि ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के चलते नीरज कुमार झा की मौत हो गयी थी. उनके आश्रितों शिवानंद झा व मधु देवी की ओर से यह वाद दाखिल किया गया था, जिसमें ट्रैक्टर चालक, उसके मालिक व इंश्योरेंस कंपनी को विपक्षी बनाया गया था. ट्रैक्टर बीमा की अवधि में रहने के चलते बीमा कंपनी को मुआवजा के तौर पर उक्त राशि देने का आदेश दिया गया. इस क्लेम केस में वादी की ओर से अधिवक्ता हलधर प्रसाद सिंह एवं बीमा कंपनी की ओर से अधिवक्ता सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने पक्ष रखा. चेक मुहैया के दौरान दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं के अलावा न्यायालय के सहायक भगवती कुमारी व अन्य मौजूद थे. हाइलाइट्स एडीजे तीन सह क्लेम ट्रिब्यूनल राजेंद्र कुमार सिन्हा के कोर्ट से हुआ था फैसला क्लेम केस में दो दावाकर्ताओं को मिला बीमा राशि का चेक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
FALGUNI MARIK

लेखक के बारे में

By FALGUNI MARIK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola