ePaper

Deoghar : पुत्री का इलाज कराने पहुंचे सरैयाहाट के व्यक्ति से तीन हजार रुपये की छिनतई

Updated at : 21 Feb 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस

फाइल फोटो

सत्संग शंख मोड़ के समीप आरएन बोस रोड स्थित एक दुकान से चोरी का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Deoghar :पुत्री का इलाज कराने देवघर आये दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से प्राइवेट बस स्टैंड के समीप एक युवक ने पॉकेट से 3000 रुपये निकालकर फरार हो गया. घटना के बाद सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव निवाी हरिमोहन मांझी ने घटना की शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. उसने बताया कि वह बस से प्राइवेट बस स्टैंड में उतरा ही था कि एक युवक अचानक आकर उसका पैर पकड़कर लटक गया. इसके बाद आरोपित युवक ने उसके पॉकेट से तीन हजार रुपये निकाल लिया. जब तक वे कुछ समझते, तब तक आरोपित वहीं बगल बस्ती तरफ भाग गया. मामले में हरिमोहन ने नगर थाना की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. उसने बताया कि गरीब है और अब किराया व खाने के लिए भी कोई पैसा उसके पास नहीं है. इसके बाद वहां मौजूद एक पुलिस पदाधिकारी व एक अन्य व्यक्ति ने उसे 100-100 रुपये की मदद दी.

सत्संग शंख मोड़ के समीप दुकान से चोरी का प्रयास, युवक धराया

सत्संग शंख मोड़ के समीप आरएन बोस रोड स्थित एक दुकान से चोरी का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. मौके पर चोरी करने दुकान में घुसे एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार ने पकड़ लिया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल को दिया. महज कुछ वक्त के अंदर ही पीसीआर पुलिस टीम पहुंची, तो पकड़े गये युवक को उनलोगों के हवाले कर दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक नंदन पहाड़ इलाके का है. बताया जाता है कि वह टोटो भी चलाता है. घटना को लेकर दुकानदार तपन पाल ने नगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. तपन के मुताबिक, आरोपित उसका पेंट चोरी कर भाग रहा था, जिसमें कुछ पैसे भी थे. पुलिस से उसने कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola