28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक
Published by : LILANAND JHA Updated At : 05 Jun 2026 7:49 PM
पोलियो की सफलता को हुई टास्क फोर्स की बैठक लिया निर्णय
सारवां. 28 जून से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के शिक्षाविदों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान बूथों पर 90 प्रतिशत बच्चों को हर हाल में पोलियो की खुराक पिलाने का प्रस्ताव लिया गया. वहीं, प्रभारी अधिकारियों को समय पर बूथों तक पोलियो की दवा पहुंचाने का निर्देश दिया गया. वहीं, अभियान के दौरान विद्यालयों को खुला रखने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया साथी एवं सहिया को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सीओ राजेश कुमार साहा, बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके सिन्हा, डाॅ देवानंद तिवारी, डाॅ हर्ष आर्यन, बीपीओ मनोज मंडल, बीडीएम प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










