28 खाद्य पदार्थों की हुई जांच, दो में मिली खराबी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच की, जिसमें दो खराब पाये गये.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
गुरुवार को उड़नदस्ता टीम ने मेला क्षेत्र के तपोवन क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान राहुल स्टोर, मां दुर्गा होटल, शिवम होटल, रवि किराना स्टोर, यादव होटल, मनीष होटल, सक्षम निरामिष भोजनालय में 28 खाद्य पदार्थों की ऑन स्पाट जांच की. इस दौरान 26 खाद्य पदार्थ सही पाये गये. हल्दी पाउडर खराब मिलने पर तुरंत नष्ट कराया गया. इसके अलावा तपोवन क्षेत्र स्थित फुटकर खाद्य विक्रेताओं की ओर से बचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की गयी. टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, देवघर संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, साहेबगंज दिनेश मरांडी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम अभिषेक आनंद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गोड्डा मोईन अख्तर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी देवघर आशीष रंजन, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मोहनपुर रोहित कुमार तथा एलटी संजय कमार वर्मा और प्रिंस कुमार चौधरी थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










