बेटिकट यात्री से वसूला गया 1.8 लाख रुपये जुर्माना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
बेटिकट यात्री से वसूला गया 1.8 लाख रुपये जुर्माना

मधुपुर में मजिस्ट्रेट चेकिंग में 258 बेटिकट यात्री पकड़ाये, वसूला गया 1.8 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जुलियन आनंद टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार को चितरंजन व जसीडीह के बीच विभिन्न ट्रेन व स्टेशन में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न ट्रेन व प्लेटफार्म से कुल 258 यात्री बेटिकट पकड़े गये. इस सभी से कुल 1 लाख 8 हजार 80 रुपया जुर्माना वसूला गया. बताया जाता है कि डाउन पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस व अप धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया. वहीं, मधुपुर, जसीडीह व चितरंजन स्टेशन के प्लेटफार्म परिसर में भी जांच अभियान चलाया गया. टिकट चेकिंग के दौरान ट्रेन व स्टेशनों में बेटिकट यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. बेटिकट यात्री इधर-उधर भागते दिखे गये. चेकिंग अभियान में रेलवे कोर्ट कर्मी के अलावा सीआईटी, टीटीई, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola