डाबरग्राम में ऑटो पलटा, तीन सवार जख्मी

जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर दुमका ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, एक ऑटो देवघर से जसीडीह की ओर […]
जसीडीह : जसीडीह-देवघर मुख्य पथ पर दुमका ओवरब्रिज के समीप शनिवार की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, एक ऑटो देवघर से जसीडीह की ओर आ रहा था. इसी क्रम में ऑटो की गति तेज होने के कारण डाबरग्राम के समीप पलट गया.
घटना मेें ऑटो सवार महिला डाबरग्राम निवासी मुन्नी देवी, विष्णुदेव मुर्मू व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दूसरे ऑटो में सवार कर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है. वहीं ऑटो चालक घटनास्थल से ऑटो लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलने पर थाना से एएसआइ एमएन दुबे सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










