देवघर : पिता को मुखाग्नि देकर भाइयों ने किया वोट

Updated at : 17 Dec 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : पिता को मुखाग्नि देकर भाइयों ने किया वोट

देवघर : देवघर विधानसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में दो भाइयों ने पिता के निधन के बावजूद नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए हमारे मजबूत लोकतंत्र की एक बेहद जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की. दुर्लभ दर्शन गली में रहने वाले नारायण मिश्र व छोटे भाई पिंकू मिश्र ने पिता के देहांत के बाद पुत्र […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर विधानसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में दो भाइयों ने पिता के निधन के बावजूद नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए हमारे मजबूत लोकतंत्र की एक बेहद जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की. दुर्लभ दर्शन गली में रहने वाले नारायण मिश्र व छोटे भाई पिंकू मिश्र ने पिता के देहांत के बाद पुत्र होने का दायित्व निभाते हुए पहले अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. पिता को मुखाग्नि देने के बाद शिवगंगा घाट पर पिंडदान कर दोनों भाई लोकतंत्र का जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया व बूथ पर पहुंचकर वोटिंग की. दोनों भाई को वोटिंग के लिए जाते देख आसपास के लोगों ने भी उनके इस कदम को सराहनीय बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola