आश्रयगृह प्रबंधन समिति के पुनर्गठन पर मंथन, सुविधाओं के विस्तार पर जोर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आश्रयगृह प्रबंधन समिति के पुनर्गठन पर मंथन, सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मधुपुर: महिला व पुरुष आश्रयगृह संचालन को लेकर समीक्षा बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद कार्यालय कक्ष में नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने बुधवार को आश्रयगृह प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर बैठक की. बैठक में आश्रयगृह संचालन पर चर्चा किया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को प्रचार- प्रसार, रेस्क्यू कर आश्रयगृह का लाभ अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को देने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित वार्ड पार्षदों से आग्रह किया कि जरूरतमंद लोगों को बीच आश्रयगृह की जानकारी दे, ताकि कोई भी आश्रय विहीन नहीं रहे. नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार को कैंपस वार्ड संख्या 4 में महिला और पुरुष आश्रयगृह का संचालन किया जा रहा है. जहां लोगों को बेड, कंबल, स्वच्छ पानी, 24 घंटे बिजली, शौचालय आदि की सुविधा प्रदान किया जाता है. मौके पर वार्ड पार्षद सज्जाद हुसैन, सामुदायिक संगठन कर्ता तारकेश्वर नाथ पांडेय, आश्रयगृह प्रबंधक नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola