कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने पालोजोरी बीडीओ व सीओ का लिया प्रभार

Updated:
विज्ञापन
कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय ने पालोजोरी बीडीओ व सीओ का लिया प्रभार

पालोजोरी : डीसी ने बीडीओ व सीओ के पदस्थापन होने तक पालोजोरी में किया पदस्थापित

विज्ञापन

पालोजोरी. मधुपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय को पालोजोरी प्रखंड का बीडीओ और सीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह जिम्मेदारी डीसी के आदेश के बाद दी गयी है. बुधवार को विनय कुमार पांडेय ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने सारठ के बीडीओ सह पालोजोरी के प्रभारी बीडीओ चंदन कुमार सिंह तथा सारठ के सीओ सह पालोजोरी अंचल के प्रभारी सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा से पालोजोरी के बीडीओ और सीओ का प्रभार औपचारिक रूप से संभाला. पालोजोरी के बीडीओ और सीओ का स्थानांतरण कई माह पूर्व हो चुका था, जिसके बाद इन पदों का कार्यभार सारठ के अधिकारियों द्वारा देखा जा रहा था. इससे विकास कार्यों की नियमित निगरानी प्रभावित हो रही थी. कार्यहित को ध्यान में रखते हुए डीसी ने विनय कुमार पांडेय को पालोजोरी प्रखंड के बीडीओ और सीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola