छात्रवृत्ति नहीं तो आंदोलन तय : सबीला खातून

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
छात्रवृत्ति नहीं तो आंदोलन तय : सबीला खातून

ई-कल्याण छात्रवृत्ति ठप, छात्राओं में आक्रोश, कॉलेज गेट पर तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ भरत प्रसाद को झारखंड छात्र मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा. बताया गया कि छात्राओं को ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्र परेशान हो रही है. वर्ष 2023 से कॉलेज संचालित होने के बावजूद अब तक छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. छात्र नेत्री सबीला खातून ने कहा कि छात्राओं की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो सभी छात्राएं एकजुट होकर कॉलेज गेट पर तालाबंदी करने को बाध्य होंगी. उन्होंने कहा कि छात्राओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर अनीस खान, नेहा परवीन, शमा परवीन, सुमैया झा, तमन्ना, पूजा कुमारी, रिमझिम गुप्ता, रेखा कुमारी, शमशाद बेगम, निशांत परवीन, फरहत खातून, हलीमा खातून, शहनवाज नूर, दानिश खान आदि मौजूद थे. —— झारखंड छात्र मोर्चा ने महिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा राजाभिठा महिला कॉलेज में छात्रवृत्ति संकट, छात्राओं का फूटा गुस्सा महिला कॉलेज में छात्रवृत्ति को लेकर हंगामा, छात्राओं ने उठायी आवाज छात्र मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, ई-कल्याण योजना को लेकर बढ़ा विवाद

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola