अज्ञात गाड़ी के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नोखिल केनाल के समीप सुबह में अज्ञात गाड़ी के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव निवासी अमीन यादव (50) के रूप में की गयी. परिजनों के मुताबिक अमीन रोजाना की तरह साइकिल द्वारा सब्जी बेचने सुबह […]
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नोखिल केनाल के समीप सुबह में अज्ञात गाड़ी के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्वालबदिया गांव निवासी अमीन यादव (50) के रूप में की गयी. परिजनों के मुताबिक अमीन रोजाना की तरह साइकिल द्वारा सब्जी बेचने सुबह में घर से जसीडीह आ रहा था.
उसी दौरान किसी अज्ञात गाड़ी उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया. इससे घटनास्थल पर ही नवीन की मौत हो गयी. बाद में किसी राहगीर ने उसे घायल हालत में गिरा देखकर डायल-102 एंबुलेंस को सूचित किया. सूचना पर एंबुलेंस पहुंची व अमीन को सदर अस्पताल लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार अमीन के सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी थी. इस संबंध में अमीन के भतीजे राजेंद्र यादव ने जसीडीह थाने में दुर्घटना की प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




