ट्रेन से गिर कर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मृतक के शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान जसीडीह : जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप शनिवार को चलती ट्रेन से गिर कर एक अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है. शव को रेल पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, तुलसीटांड़ […]
विज्ञापन
मृतक के शरीर के कई हिस्से में चोट के निशान
जसीडीह : जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप शनिवार को चलती ट्रेन से गिर कर एक अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी है. शव को रेल पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप डाउन लाइन के पोल संख्या 328/22-24 के पास शव होने की सूचना जसीडीह जीआरपी को मिली थी.
सूचना मिलने के बाद जीआरपी के एएसआइ सुशील कुमार झा, सुखदेव कुमार व आरपीएफ पुलिसकर्मी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. इस कारण शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है.
पुलिस ने आशंका जतायी है कि व्यक्ति किसी कारण से चलती ट्रेन से गिर कर ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. इस कारण उसकी मौत हो गयी होगी. मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जीआरपी ने यूडी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










