आभूषण दुकान में चकमा देकर महिला ने उड़ायी चेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : बड़ा बाजार स्थित मां गोल्ड हाउस में 27 नवंबर की दोपहर एक अज्ञात महिला ने चकमा देकर सोने की एक चेन उड़ा ली और बदले में वह पीतल की चेन वहां छोड़ गयी. घटना के दौरान उसकी हरकत दुकानदार व स्टाफ नहीं समझ सके. बाद में सामान मिलाने के दौरान चेन नकली लगा […]
विज्ञापन
देवघर : बड़ा बाजार स्थित मां गोल्ड हाउस में 27 नवंबर की दोपहर एक अज्ञात महिला ने चकमा देकर सोने की एक चेन उड़ा ली और बदले में वह पीतल की चेन वहां छोड़ गयी. घटना के दौरान उसकी हरकत दुकानदार व स्टाफ नहीं समझ सके. बाद में सामान मिलाने के दौरान चेन नकली लगा तो सीसीटीवी खंगाला, जिसमें महिला की हरकत उनलोगों ने देखा. इस संबंध में आभूषण दुकान मालिक मनोज कुमार शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. मौखिक शिकायत देकर उसने कार्रवाई की मांग की.
मनोज ने बताया कि वह घटना की लिखित शिकायत थाने में देगा. मनोज के मुताबिक घटना के वक्त वह भोजन करने के लिए घर चला गया था. काफी देर तक महिला ने चेन देखी. उसी क्रम में एक 16 ग्राम के 65,000 कीमत की सोने चेन बदलकर वह सोने जैसी दूसरी धातु के चेन छोड़ गयी.
पिछले साल भी उक्त महिला ने उसके दुकान से आठ ग्राम की अंगूठी इस तरह से उड़ायी थी. उस वक्त भी उसने बदल कर दूसरी अंगूठी रख दी थी और सोने वाली अंगूठी लेकर चली गयी थी. पिछले साल की घटना की भी सीसीटीवी फुटेज उसके पास है. मामले में मनोज ने नगर थाने से कार्रवाई का आग्रह किया है. मनोज ने बताया कि बड़ी सफाई से महिला स्टाफ को चकमा देकर चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










