छठ पूजा में फलों की जमकर हुई खरीदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 3:17 AM
देवघर : छठ पूजा में फलों की खरीदारी जमकर हुई. बाजार समिति परिसर व खुदरा बाजार में फलों के लिए दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही. बाजार में नारियल, पानी फल, नाशपाती, डाब नींबू, केला, नारंगी, सेव, अनार, शरीफा, अदरक व हल्दी के पेड़ समेत अन्य पूजा सामग्रियों की बिक्री हुई. बाजार में फलों […]
देवघर : छठ पूजा में फलों की खरीदारी जमकर हुई. बाजार समिति परिसर व खुदरा बाजार में फलों के लिए दिन भर ग्राहकों की भीड़ लगी रही. बाजार में नारियल, पानी फल, नाशपाती, डाब नींबू, केला, नारंगी, सेव, अनार, शरीफा, अदरक व हल्दी के पेड़ समेत अन्य पूजा सामग्रियों की बिक्री हुई. बाजार में फलों का स्टॉक मंडियों में किया गया था.
इसमें हाजीपुर, चेन्नई व पश्चिम बंगाल से केला, नागपुर से नींबू, कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से सेब, चेन्नई व रानाघाट से नारियल, हाजीपुर से डाब नींबू(गागर), नासिक से अनार, उत्तराखंड से नारंगी बाजार समिति के मंडी में मंगवाये गये थे. बाजार समिति में सुबह से शाम तक एक जैसी भीड़ ग्रहाकों की लगी रही. बाजार समिति से देवघर समेत बांका, जमुई, चकाई, जरमुंडी, तालझारी के अलावा मोहनपुर, सारवां, जसीडीह, रोहिणी, सारठ व मधुपुर के बाजार में फलों की आपूर्ति हुई. देवघर के खुदरा बाजार में केला 50 रुपये दर्जन के हिसाब से बिका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










