स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का रखें पूरा ख्याल

देवघर : छठ पूजा के आयोजन व उसकी तैयारी को लेकर देवघर एसडीओ विशाल सागर की अध्यक्षता में विभिन्न छठ समिति के सदस्यों, संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. एसडीओ ने घाट के अलावा छठ व्रतियों के आने जाने वाले रास्ते पर सफाई के लिए निगम के पदाधिकारियों को […]
देवघर : छठ पूजा के आयोजन व उसकी तैयारी को लेकर देवघर एसडीओ विशाल सागर की अध्यक्षता में विभिन्न छठ समिति के सदस्यों, संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. एसडीओ ने घाट के अलावा छठ व्रतियों के आने जाने वाले रास्ते पर सफाई के लिए निगम के पदाधिकारियों को ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश दिया.
समितियों से कहा गया कि सफाई के लिए निगम केे अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए थाना प्रभारियों को पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर घाटों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के साथ महिला पुलिस बल और सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की बात कही. बैठक में प्रशिक्षु आइएएस रवि आनंद, एडीपीआरओ रोहित विद्यार्थी, विभिन्न छठ घाट समिति के सदस्य, संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




