अपहरण की जांच में बंगाल पुलिस पहुंची जसीडीह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 3:09 AM
जसीडीह : नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना को लेकर बंगाल के कुल्टी थाना की पुलिस आरोपित की तलाश में जसीडीह थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली. कुल्टी थाना के एसआइ हिमांशु साहा से मिली […]
जसीडीह : नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना को लेकर बंगाल के कुल्टी थाना की पुलिस आरोपित की तलाश में जसीडीह थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में छापेमारी की.
हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली. कुल्टी थाना के एसआइ हिमांशु साहा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल्टी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव निवासी श्रीकांत झा पर दर्ज है. श्रीकांत झा पर शादी की नियत से अपहरण का आरोप है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










