महिला के साथ मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2019 2:12 AM
जसीडीह : थाना क्षेत्र के रतनपुर मुहल्ले में आपसी विवाद में दो पक्ष भीड़ गये. इस दौरान मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता मीना देवी ने थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि सोमवार को […]
जसीडीह : थाना क्षेत्र के रतनपुर मुहल्ले में आपसी विवाद में दो पक्ष भीड़ गये. इस दौरान मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता मीना देवी ने थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है.
उन्होंने बताया कि सोमवार को मुहल्ले के छोटे पंडित के पुत्र ने उसके पुत्र का समान लेकर चला गया था. इसकी शिकायत करने महिला उसके घर गयी, तो छोटे पंडित व अंजनी देवी ने मिलकर गाली गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर ईंट-पत्थर से उसके माथे पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










