9 गिरफ्तार, 1.41 लाख कैश बरामद 18 मोबाइल व 16 एटीएम कार्ड जब्त

देवघर : देवघर से साइबर अपराध को खत्म करने के लिए बुधवार की देर रात साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा तथा मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के वनसिमी घाघरा व रामपुर गांव में […]
देवघर : देवघर से साइबर अपराध को खत्म करने के लिए बुधवार की देर रात साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया. साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा तथा मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के वनसिमी घाघरा व रामपुर गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर क्राइम करने वाले नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनलोगों के पास से छापेमारी टीम ने नकद 1,41,500 रुपये सहित 18 मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड व दो अपाची बाइक बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




