देवघर में प्लांट व ताज ग्रुप का होटल खोलने पर टाटा सहमत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. मंगलवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. बातचीत के दौरान रतन टाटा ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र में एक अस्पताल, स्टील प्रोसेसिंग […]
विज्ञापन
देवघर : शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. मंगलवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. बातचीत के दौरान रतन टाटा ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र में एक अस्पताल, स्टील प्रोसेसिंग प्लांट व ताज ग्रुप का एक होटल स्थापित करने पर अपनी सहमति प्रदान की. बताया जाता है कि अस्पताल का निर्माण गोड्डा में कराया जायेगा. होटल देवघर में बनेगा. वहीं स्टील प्रोसेसिंग प्लांट के लिए पहले जसीडीह में विकल्प तलाशा जायेगा.
रतन टाटा ने जतायी थी मिलने की इच्छा : जानकारी के अनुसार, रतन टाटा ने सांसद डॉ निशिकांत से मिलने की इच्छा जतायी थी.इसके बाद सांसद खुद रतन टाटा के दिल्ली स्थित आवास पर गये. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. डॉ निशिकांत दुबे ने बताया : रतन टाटा जी ने गोड्डा में अस्पताल व देवघर में ताज ग्रुप का एक होटल खोलने पर सहमति जतायी है.
बातचीत के दौरान रतन टाटा ने कहा कि जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी जमीन हुई, तो ठीक है, वरना सरकार गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में जहां भी भूमि उपलब्ध करायेगी, वहां स्टील प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करेंगे. सांसद ने कहा : सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो ये तीनों प्रोजेक्ट लेकर टाटा ग्रुप गोड्डा लोस क्षेत्र में आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










