केंद्र को है लालू से डर इसलिए भेज दिया जेल

मोहनपुर (देवघर) : संताल परगना की धरती से राष्ट्रीय जनता दल ने चुनावी शंखनाद किया है. मोहनपुर हटिया मैदान में सोमवार को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संकल्प यात्रा की शुरुआत की व सभा में रघुवर सरकार के खिलाफ जम कर बरसे. उन्होंने कहा : उनके पिता […]
मोहनपुर (देवघर) : संताल परगना की धरती से राष्ट्रीय जनता दल ने चुनावी शंखनाद किया है. मोहनपुर हटिया मैदान में सोमवार को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संकल्प यात्रा की शुरुआत की व सभा में रघुवर सरकार के खिलाफ जम कर बरसे. उन्होंने कहा : उनके पिता लालू से झारखंड व बिहार की सरकार नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को डर है, इसलिए षड्यंत्र के तहत जेल में रखा है. सरकार को डर है कि अगर लालू जी जेल से निकले, तो इस भ्रष्ट सरकार की खैर नहीं है. केंद्र सरकार तो मेरे पूरे खानदान के पीछे पड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




