RCB के फाइनल में पहुंचते ही भावुक हुए विजय माल्या, सोशल मीडिया पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Vijay Mallya and RCB team

विजय माल्या और आरसीबी टीम

Vijay Mallya Post: आईपीएल 2026 के फाइनल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक महामुकाबले से पहले जहां दुनिया भर के फैंस बेंगलुरु की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं. वहीं टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का एक सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Vijay Mallya Post: आज रात आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. लेकिन इस बीच टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या का सबसे खास संदेश आया है. माल्या ने सोशल मीडिया पर आरसीबी के लिए एक बेहद जोश से भरा पोस्ट साझा किया है. मैनेजमेंट से सालों दूर रहने के बावजूद माल्या का अपनी इस पसंदीदा टीम के लिए प्यार कम नहीं हुआ है. उनके इस संदेश ने खिताबी मुकाबले से ठीक पहले बेंगलुरु के फैंस का हौसला और उत्साह दोगुना कर दिया है.

विजय माल्या ने कन्नड़ में दिया RCB को जीत का मंत्र

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज होने वाले खिताबी मुकाबले से ठीक पहले, आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने टीम के खिलाड़ियों और लोकल फैंस में नया जोश भर दिया है. माल्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्थानीय भाषा का सम्मान करते हुए लिखा, “आरसीबी – नम्मा डोड्डा सिम्हागलु (हमारे बड़े शेर), गौरव हासिल करने की दिशा में यह आपका आखिरी कदम है, जिसे आप पहले ही पा चुके हैं.” उन्होंने टीम के सफर की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि बेंगलुरु के शेरों ने फाइनल तक पहुंचने के लिए बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी है, अब बस एक बार और ‘प्ले बोल्ड’ का नारा बुलंद करके ट्रॉफी को अपने नाम करना है. माल्या ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पहले से भी कहीं ज्यादा तेज दहाड़ने को कहा. कन्नड़ भाषा के इस खास जुड़ाव ने बेंगलुरु के फैंस को भावुक और उत्साहित दोनों कर दिया है.

इतिहास की दहलीज पर RCB

आरसीबी का आईपीएल इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. टीम लीग के शुरुआती सालों में तीन बार फाइनल (2009, 2011 और 2016) में पहुंची थी. लेकिन तीनों ही बार खिताबी जीत से चूककर उपविजेता रही. फैंस का यह लंबा इंतजार पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में खत्म हुआ, जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था.

यह भी पढ़े- वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश की धमाकेदार वापसी, 5वें राउंड में प्रज्ञानानंद को चटाई धूल

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola