वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश की धमाकेदार वापसी, 5वें राउंड में प्रज्ञानानंद को चटाई धूल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

डी. गुकेश

D Gukesh: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. इस अहम जीत के साथ ही गुकेश अब भी खिताबी मुकाबले की रेस में मजबूती से बने हुए हैं.

विज्ञापन

D Gukesh: वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. 5वें राउंड के क्लासिकल मुकाबले में उन्होंने अपने हमवतन आर. प्रज्ञानानंद को शिकस्त दी. इस शानदार जीत से गुकेश को पूरे 3 अंक मिले, जिसके दम पर वे 6.5 अंकों के साथ अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और खिताब की रेस में मजबूती से बने हुए हैं.

विज्ञापन

प्रज्ञानानंद की टाइम-प्रेशर में हुई गलती

रागोजिन डिफेंस से शुरू हुआ यह मुकाबला बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। मैच के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों के पास जीत दर्ज करने के बेहतरीन मौके थे. हालांकि, खेल के आखिरी पलों में समय के टाइम प्रेशर के कारण प्रज्ञानानंद से एक बड़ी चूक हो गई. वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और प्रज्ञानानंद को चेकमेट करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

कार्लसन को लगा झटका

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला, जहाँ मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कार्लसन पांच दौर के खेल के बाद महज 4.5 अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले (अंतिम) स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं, फ्रांस के अलीरेजा फिरूजा 10 अंकों के साथ टॉप पर मजबूती से जमे हुए हैं.

हम्पी ने वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की झू जिनर को 84 चालों तक चले एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही दिव्या ने टूर्नामेंट में पहली बार एकतरफा बढ़त हासिल कर ली है और वह 8.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी कोनेरू हम्पी ने दी, जिन्होंने मौजूदा महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन को हराकर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इन शानदार नतीजों से टूर्नामेंट में भारत की चुनौती बेहद मजबूत हो गई है.

यह भी पढ़े- गोल्ड मेडल की खुशी मातम में बदली, पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की हत्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola