5.53 लाख की साइबर ठगी की जांच में पहुंची उत्तराखंड पुलिस महिला के नाम से था सिम कार्ड, राशि दूसरे के खाते में ट्रांसफर

जसीडीह :पांच लाख 53 हजार रुपये की साइबर ठगी की घटना को लेकर बुधवार को उत्तराखंड की पुलिस जसीडीह थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जसीडीह थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से थाना क्षेत्र के जसीडीह बाजार घाघी गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को आरोपित का ठिकाना नहीं मिला तो वापस लौट गयी. […]
जसीडीह :पांच लाख 53 हजार रुपये की साइबर ठगी की घटना को लेकर बुधवार को उत्तराखंड की पुलिस जसीडीह थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जसीडीह थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से थाना क्षेत्र के जसीडीह बाजार घाघी गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को आरोपित का ठिकाना नहीं मिला तो वापस लौट गयी.
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर जिला के बैद्यनाथ थाना क्षेत्र के सिरकोड निवासी सुरेशचंद्र लालमणि शर्मा को 28 अप्रैल को साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया था. ओटीपी हासिल कर खाते से पांच लाख 53 हजार रुपये की निकासी कर ली थी. घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया था.
जसीडीह बाजार निवासी सोनू के खाते में आये पैसे
पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज कर छानबीन में जुटी थी. जांच पड़ताल करने आये थाना के एसआइ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि ठगी के लिए आरोपित द्वारा जिस सिम का उपयोग किया गया था. वह जसीडीह थाना क्षेत्र के गुरहा गांव निवासी अनिता देवी के नाम से निर्गत किया गया है. जो पैसे निकासी कर जसीडीह बाजार घाघी निवासी सोनू कुमार के बैंक खाता में पैसा स्थानांतरित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




