मधुपुर में कोचिंग यार्ड के लिए मिले 4.5 करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 1:51 AM
जसीडीह के संथाली के लिए बनेगा अंडरब्रिज देवघर :मधुपुर रेलवे स्टेशन में कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण में रेल मंत्रालय 4.5 करोड़ रुपये रिलीज कर दिया है. मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर महेश कुमार तिवारी ने पूर्व रेलवे के जीएम को राशि भेज दिये जाने की सूचना दी है. मधुपुर रेलवे स्टेशन में कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स का […]
जसीडीह के संथाली के लिए बनेगा अंडरब्रिज
देवघर :मधुपुर रेलवे स्टेशन में कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स निर्माण में रेल मंत्रालय 4.5 करोड़ रुपये रिलीज कर दिया है. मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर महेश कुमार तिवारी ने पूर्व रेलवे के जीएम को राशि भेज दिये जाने की सूचना दी है. मधुपुर रेलवे स्टेशन में कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने चुनाव से पहले किया था.
सांसद डॉ दुबे पिछले दिनों रेल मंत्री पियूष गोयल के साथ मिलकर बैठक में संताल परगना में रेल की लंबित व चालू योजनाओं की समीक्षा की थी. रेल मंत्री ने सांसद के प्रस्तावों पर रेल से जुड़ी योजनाओं के कार्यों में प्रगति व राशि भेजने का निर्देश मंत्रालय के पदाधिकारियों को दिया है. मधुपुर के साथ-साथ देवघर स्टेशन में भी कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स का टेंडर जल्द होगा व किसी भी दिन काम चालू होगा. रेल मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर बताया है कि जसीडीह स्टेशन के समीप संथाली मुहल्ला जाने के लिए अंडरब्रिज की स्वीकृति दे दी गयी है.
यह चार मीटर ऊंचा होगी. जल्द ही अंडरब्रिज का काम चालू किया जायेगा. मधुपुर रेल अोवरब्रिज के लिए कार्य में तेजी लायी जायेगी. ओवरब्रिज के एप्रोच रोड के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण कार्य कर रही है. मधुपुर व देवघर में कोचिंग यार्ड कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने से ट्रेनों की सफाई व इंजन का रख-रखाव होगा. वर्तमान में हावड़ा, आसनसोल व पटना से इंजन मेंटेनेंस कर मंगवाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










